Ad

उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भाजपा ने दिया ज़िला पंचायत का टिकट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उन्नाव….भारतीय जनता पार्टी ने उन्नाव जिले की 51 जिला पंचायत सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। संगठन ने रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व जिलाध्यक्ष को भी समर्थन दिया है। खासबात तो यह है कि विधानसभा तक पहुंचने का ख्वाब देख रहे तमाम नेता जिला पंचायत सदस्य के लिए जोर आजमाएंगे। टिकट की घोषणा के बाद से ही जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर शह मात का खेल चलने लगा। 

ADVERTISEMENTSAd


संगठन की ओर से गुरुवार को जारी की गई लिस्ट में कई चेहरे नए भी हैं। हालांकि पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर को फतेहपुर चौरासी चतुर्थ से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद आवस्थी को सिकंदरपुर सरोसी प्रथम से प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से टिकट मिला है। आनंद अवस्थी पूर्व में उन्नाव सदर से विधानसभा सदस्य के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। संगीता सिंह सेंगर बांगमरऊ उप चुनाव में भाजपा से टिकट मांग रही थी। हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिला था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *