बड़ी खबर : उत्तराखंड..यहाँ खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत..जाने पूरी खबर

पौड़ी..पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप आज सुबह एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें पति पत्नी 2 लोग सवार थे दोनों लोगों की मौत हो गई है।वहीं ग्रामीणों की ओर से पुलिस को इस बात की सूचना दी गई कि गाँव के पास एक वाहन सड़क से नीचे जा गिरा है

जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगो को निकालकर उपचार के लिये देवप्रयाग अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों की ओर से दोनों लोगो को मृत घोषित किया गया।

वहीं इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।एसओ देवप्रयाग संदीप की ओर से बताया गया है कि उज्याड़ी गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह उम्र 48 साल व सुषमा देवी उम्र 44 साल आज सुबह अपने वाहन मारुति सिलेरियो कार uk12c 4271 से पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वहीं सबदरखाल के कुंडाधार के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी।
वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना उन्हें ग्रामीणों से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू करने पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया और दोनों लोगों को उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनों लोगो को मृत घोषित किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..