बड़ी खबर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड -19 के इलाज को लेकर जारी की नई गाइड लाइन..अब तक हो रही इस्तेमाल दवाइयों पर लगाई रोक…

नई दिल्ली : कोविड 19 के इलाज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन को जारी किया है। इस संशोधित गाइडलाइन में कोरोना के इलाज में अब तक इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं और तरीकों पर रोक लगा दी गई है।
गाइडलाइन में कोरोना के इलाज में हाइड्रोक्सोक्लोरोक्वीन, एंटीबॉयटिक्स, जिंक एवं विटमिन्स जैसी दवाओं का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। साथ ही स्टेरायड, पैरासीटामॉल और ऑक्सीजन का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है। खास बात है कि संशोधित गाइडलाइन में भाप लेने से भी मना किया गया है। कोरोना के इलाज में अब तक भाप लेने को काफी मुफीद माना जाता रहा है। गाइडलाइन में प्लाज्मा थेरेपी पर भी रोक लगाई गई है।
डीजीएसएस की वेबसाइट पर संशोधित गाइडलाइनडाइरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज की वेबसाइट पर ये संशोधित गाइडलाइन दी गई है। वेबसाइट पर 27 मई को इलाज का एक विस्तृत प्रोटोकॉल अपलोड किया गया। हालांकि, इस संशोधित गाइडलाइन को अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया गया है। संशोधित गाइडलाइन में कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है।हल्के लक्षण वाले मरीजों को दवा की जरूरत नहींगाइडलाइन में कहा गया है कि हल्के लक्षण वाले मरीजों को किसी भी तरीके की दवाई की जरूरत नहीं है।
मॉडरेट मामलों में हाइड्रोक्सोक्लोरोक्वीन, आइवरमेक्टिन दवा का इस्तेमाल करने से मना किया गया है। इवेरमेक्टिन, स्टेरायड, रेमडिसिविर दवा कब और किसे देनी है इस बारे में विस्तार से बताया गया है। गाइडलाइन में सीटी स्कैन न कराने की भी सलाह दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में