24 वर्षीय छात्र नेता ने अज्ञात कारणों के चलते की खुदखुशी.. परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…

रामनगर नैनीताल : बड़ी खबर आ रही है रामनगर से जहाँ छात्र नेता गौरव फतर्याल ने अज्ञात कारणों के चलते खुदखुशी कर लीं है. बताया का रहा है कि 24 वर्षीय गौरव ने रात 2 बजे खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या की है. जब परिवार वालों को इस बारे में पता चला तों वह गौरव को अस्पताल लें गए लेकिन वहां डॉक्टर्स ने गौरव को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद उनके घर में कोहराम मच गया. जब इस घटना कि सूचना पुलिस को हुई तों प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर घटना की वज़ह अभी साफ नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि गौरव साल 2016 में रामनगर महाविद्यालय के एनएसयूआई के छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके साथ ही गौरव अपने अच्छे सौभाव के लिए पहचाने जाते थे. गौरव के निधन की खबर से आसपास के इलाकों और छात्र छात्राओं में गमगीन माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि गौरव अपने माता पिता के एकलौते पुत्र थे. पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.. लेकिन अभी तक खुदखुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal