Bhimtal में संदिग्ध मिनी ट्रक पकड़ा गया, गोवंश के साथ तीन हिरासत में_पड़ताल जारी..Video


उत्तराखण्ड के भीमताल में एक छोटे ट्रक में गौवंशीय पशु को वध के लिए ले जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लाया।
नैनीताल जिले के भीमताल स्थित सूर्या गांव में ग्रामीणों ने एक छोटे ट्रक को रोक जिसमे गाय ले जाई जा रही थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
बताया गया कि भीमताल क्षेत्र के सूर्या गांव के पास एक मिनी ट्रक संदिग्ध हालात में देखा गया, जिसमें गाय को ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने तुरंत उसे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी ट्रक को रोककर जांच की। इस दौरान तीन युवकों को हिरासत में लिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाय को अवैध तरीके से वध के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी है।
तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal में संदिग्ध मिनी ट्रक पकड़ा गया, गोवंश के साथ तीन हिरासत में_पड़ताल जारी..Video
High Court का अहम फैसला-कुलपति की नियुक्ति वैध घोषित
CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसीई 10वीं रिजल्ट जारी,यहां करें चेक..
Haldwani – 66 लाख की स्मैक के साथ विजय नेगी गिरफ्तार
दिल्ली से देहरादून अब ढाई घंटे में_पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया इकोनॉमिक कॉरिडोर