

उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल की बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब उनकी विधानसभा के सदस्यता समाप्त हो गई है। उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर तत्काल राजेंद्र भंडारी की विधानसभा सदस्यता खत्म करने का अनुरोध किया।विधानसभा के उप सचिव लेखा हेम चंद्र पंत की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि राजेंद्र भंडारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है।

, जनपद चमोली, 04-बद्रीनाथ विधान सभा क्षेत्र से राजेन्द्र सिंह भण्डारी, उत्तराखण्ड विधान सभा के सदस्य चुने गये थे;और, चूंकि, उक्त राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने दिनांक 17 मार्च, 2024 को विधान सभा की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया है।
अध्यक्ष, उत्तराखण्ड विधान सभा ने राजेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा दिये गये त्याग-पत्र को दिनांक 17 मार्च, 2024 को स्वीकार कर लिया है।
अतः एतद्वारा सर्वसाधारण की सूचनार्थ यह अधिसूचित किया जाता है कि 04-बद्रीनाथ, विधान सभा क्षेत्र से श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी का स्थान उत्तराखण्ड विधान सभा में दिनांक 17 मार्च, 2024 से रिक्त हो गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईकोर्ट के दखल के बाद उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में CEO की नियुक्ति..
Nainital : पहचान छुपा कर शादी और हत्या के मामले में ऋषभ उर्फ इमरान को उम्र कैद..
haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video