Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल


नैनीताल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए हल्द्वानी निवासी नायब सूबेदार की कोसी में बहने से दुखद मौत हो गई है।
गरमपानी- भुजान के पास कोसी नदी में नहाने गए एजुकेशन कोर के नायब सूबेदार पृथ्वी पाल सिंह (38) की शुक्रवार को तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि उनका छह वर्षीय बेटा ओम भी पिता के साथ था।
पिता के नदी में बहने की घटना ने मासूम समेत परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एसडीआरएफ ने करीब तीन किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाने के बाद पृथ्वी पाल सिंह को नदी से बाहर निकाला। गरमपानी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
द्वाराहाट के ग्राम कुनस्यारी निवासी पृथ्वी पाल सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह अपने साथियों धन सिंह (35), नरेंद्र सिंह (38) और राजेंद्र सिंह (36) के साथ भुजान के पास कोसी नदी में नहाने गए थे। उनका छह वर्षीय बेटा ओम भी पिता के साथ आया था।
नदी में नहाते समय अचानक पृथ्वी पाल सिंह तेज बहाव की चपेट में आ गए। साथ आए लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन देखते ही देखते वह नदी के बहाव में करीब तीन किलोमीटर दूर तक बह गए।
सूचना मिलते ही बेतालघाट पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। 3 घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन किलोमीटर दूर से उन्हें रेस्क्यू किया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि पृथ्वी पाल सिंह करीब एक माह पहले भटिंडा से छुट्टी लेकर पूजा-पाठ के लिए घर आए थे। शुक्रवार को वह अपने छह वर्षीय बेटे ओम के साथ पत्नी और छोटी बच्ची के पास हल्द्वानी जा रहे थे। रास्ते में साथियों के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए रुक गए। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। घर लौटने और परिवार के साथ समय बिताने आए पृथ्वी पाल सिंह की अचानक मौत से कुनस्यारी गांव में मातम पसरा है। छह वर्षीय ओम के साथ हुई यह घटना हर किसी को झकझोर गई।
इस दौरान बेतालघाट के एस आई शंकर नयाल ने बताया कि घटना के बाद युवक का रेस्क्यू कर समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी लाया गया जहाँ डॉ ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद युवक के पंचनाने तथा पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे..
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार