
उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज लोक संस्कृति को बचाने के लिए छात्र छात्राओं और सीनियरों की ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नैनीताल के साह चौधरी समाज द्वारा एक निजी स्कूल में प्रथम स्व.राजेन्द्र लाल साह ऐपण प्रतियोगिता अय्योजित की गई। इसमें कुल 40 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी को डेढ़ घंटे का समय दिया गया था और इसमें कक्षा 12 तक कि छात्राओं को बुरुश(पेंट ब्रश) व अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर जबकि सीनियर वर्ग के कलाकारों को हाथ से ऐपण बनाने का नियम बनाया गया था।
संस्कृति को बचाने की इस मुहिम में नैनीताल के मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, जी.जी.आई.सी., आल सेंट्स कॉलेज, सनवाल स्कूल, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल आदि के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने लक्ष्मी नारायण, नव दुर्गा, नाता, सरस्वती, लक्ष्मी, धूलिअर्ग, जनेऊ, शिव पीठ आदि चौकियां बनाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया।
जूनियर वर्ग में सुधा साह और जानकी साह जज बनाई गई जबकि सीनियर वर्ग में ब्रिज मोहन जोशी और शीला साह ने निर्णायक की भूमिका संभाली। प्रतियोगिता में तत्काल जजमेंट कर विजेताओं को पुरुष्कृत किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला