Ad

हल्द्वानी : फेमस होने की चाहत में ऐसी स्टंटबाजी_पुलिस ने उतारी ख़ुमारी..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी की नैनीताल रोड पर एक युवक को अर्धनग्न हालत में बाइक पर स्टंटबाजी करना भारी पड़ गया। मशहूर होने की चाहत में श्याम हवालात तो पहुंचा ही साथ ही उसकी स्पोर्ट्स बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती के साथ चेकिंग के अलावा स्टंटबाज़ों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिसके चलते पुलिस द्वारा बिगड़ैल बाइकर्स पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर सामने आया है। जिसमें शर्ट उतार कर अर्धनग्न हालत में एक बाइक सवार का स्टंट किए जाने का वीडियो हल्द्वानी पुलिस की जानकारी में आया।

जिस पर संज्ञान लेते हुए हल्द्वानी कोतवाल राजेश यादव द्वारा कार्यवाही की गयी है। बाइकर श्याम सिंह निवासी तोला रैकूनी रीठा साहिब का पता निकाल कर पकड़ा गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया है।

पूछताछ में चालक श्याम सिंह ने बताया कि उसने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर लाइक के लिए फेमस होने की चाहत में शर्टलेस होकर स्टंट किया। श्याम सिंह ने माफी मांगते हुए कहा कि वह भविष्य में दोबारा ऐसी गलती कभी नहीं करेगा।

नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वहां ना चलाएं ना ही स्टंटबाजी करें और मर्यादा में रहे। पुलिस ने अपील में कहा है नियमों का पालन करें जिससे वह स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी मुश्किल नहीं होगी खतरनाक करतब आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page