

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने आज हल्द्वानी में स्मैक तस्करी का खुलासा किया है। SOG टीम और हल्द्वानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस तस्कर के कब्जे से 105 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। जब्त की गई स्मैक की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

गिरफ्तार तस्कर अभय पुत्र सत्य प्रकाश निवासी थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर ने पूछताछ में बताया कि वो ITI का छात्र है अपने दोस्त तुषार शर्मा से स्मैक खरीद कर अधिक पैसे कमाने की लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिए ला रहा था। जहां वन विभाग के बैरियर के पास सितारगंज-चोरगलिया मुख्य मार्ग पर एसओजी प्रभारी अनीस अहमद और थाना चोरगलिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान तस्कर अभय को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव
Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..