सख्ती- वाशिंग से कंस्ट्रक्शन तक_पानी की बर्बादी की तो कटेगा कनेक्शन


हल्द्वानी/नैनीताल।
जनपद में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पेयजल संरक्षण को लेकर सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। 25 मई 2026 से 20 जून 2026 अथवा मानसून शुरू होने तक लागू रहने वाले इन आदेशों के तहत नए पानी के कनेक्शन, वाहन धुलाई और टुल्लू पंप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।
डीएम ने साफ कहा है कि भीषण गर्मी और लू के बीच आम जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनहित में कई सख्त कदम उठाए गए हैं।
आदेश के मुताबिक अब जनपद में नए पेयजल कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे। वहीं भवन निर्माण कार्यों के लिए दिए गए अस्थायी पानी के कनेक्शन भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
वाहन सर्विस सेंटर और वॉशिंग सेंटरों पर पानी से गाड़ियों की धुलाई पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल ड्राई वॉश की अनुमति होगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पानी का कनेक्शन तक काटा जा सकता है।
इसके अलावा किसी भी घरेलू या सर्विस कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जांच में पंप मिलने पर उसे जब्त करने के साथ जल संयोजन विच्छेद की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि पेयजल का इस्तेमाल सिंचाई, वाहन धुलाई, फर्श साफ करने या अन्य गैर-जरूरी कार्यों में नहीं किया जा सकेगा। पानी की टंकियों से ओवरफ्लो या लीकेज मिलने पर भी कार्रवाई होगी।
साथ ही पाइपलाइन लीकेज को लेकर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। लीकेज मिलने पर तुरंत मरम्मत और लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि जनहित से जुड़े सरकारी निर्माण कार्यों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, लेकिन वहां भी पानी की बर्बादी रोकना जरूरी होगा।
जिलाधिकारी ने आम जनता से पानी बचाने और प्रशासन के आदेशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि “जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ