Watch_ लगाम – काली फिल्म और रफ्तार के शौकीन ये पिक्चर देख लें, 24 DL..


नैनीताल जिले में सड़क हादसों पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुरक्षित बनाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
17 मई से 21 मई 2026 तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट और अवैध हूटर लगाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र की अगुवाई में जिलेभर की पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और CPU टीमों ने सघन चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
अभियान की बड़ी कार्रवाई
75 वाहन सीज
24 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई
7 नशे में वाहन चलाने वाले चालक गिरफ्तार
38 वाहन रैश ड्राइविंग में सीज
57 गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान
67 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई
1 अवैध हूटर लगाने वाले पर कार्रवाई
कुल ₹4.19 लाख संयोजन शुल्क वसूला गया
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति में वाहन चलाएं और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद