Ad

हल्द्वानी में लक्ष्मी और शुभम उर्फ गोलू के हत्यारे कौन..? SSP मंजूनाथ टी. सी का बयान..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज सुबह हर तरफ हड़कंप बच गया। खबर ही ऐसी थी शहर में दोहरे हत्याकांड के समाचार ने सनसनी फैला दी। नैनीताल की रहने वाली लक्ष्मी और अल्मोड़ा के शुभम उर्फ गोलू की किसने बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी हर किसी के मन में यह सवाल है… पुलिस ने संदिग्धों को उठाया है,, पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी में गुरुवार सुबह सामने आए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में मृत युवक और युवती की पहचान कर ली गई है। बरेली रोड स्थित मंडी परिसर के भीतर दोनों के शव सिर कुचली अवस्था में मिले थे, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई।

पुलिस जांच और साथियों से पूछताछ के बाद युवती की पहचान लक्ष्मी (19 वर्ष) निवासी तल्ली पोखरी, नैनीताल तथा युवक की पहचान शुभम कुमार टम्टा (31 वर्ष) निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

रात के अंधेरे में सुनसान पड़ी मंडी क्षेत्र में हुई इस निर्मम वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों,, चाहे वह आपसी संबंध हों, रंजिश या अन्य कोई एंगल,,सभी संभावनाओं पर जांच आगे बढ़ा रही है।

फिलहाल ल पुलिस सच तक पहुंचने के लिए हर कड़ी जोड़ने में जुटी है।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।

मृत युवक शुभम कुमार टम्टा (31) के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक सिगार (ई-सिगार) बरामद हुई है। इसके अलावा घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

परिवारिक पृष्ठभूमि

शुभम छह भाई-बहनों में से एक था,,चार बहनें और दो भाई। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार के अधिकांश सदस्य शिक्षा विभाग से जुड़े बताए गए हैं।

वहीं, लक्ष्मी (19) आठ भाई-बहनों में छठे नंबर पर थी। उसके पिता पुजारी का कार्य करते हैं। परिवार में दो भाई और चार बहनों की शादी हो चुकी है।

पहचान के बाद पुलिस ने लक्ष्मी के भाई सुरेश को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुरेश ने बताया कि लक्ष्मी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और मेडिकल स्टोर में काम करती थी। पहले वह परिवार के साथ रहती थी, लेकिन नौकरी लगने के बाद कॉलेज और कार्यस्थल के पास रहने लगी थी। उसने परिवार को बताया था कि मुखानी क्षेत्र में रहना पढ़ाई और नौकरी दोनों के लिए सुविधाजनक है।

सुरेश ने कहा कि उन्हें किसी पर विशेष संदेह नहीं है। घटना की जानकारी उन्हें सुबह मंडी चौकी से फोन आने पर मिली, जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस का दावा है कि जल्दी ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। संदिग्धों को हिरासत नें लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *