SSP मीणा ने लोकसभा निर्वाचन को लेकर केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ की बैठक_दिये अहम निर्देश

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लोकसभा निर्वाचन 2024 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा आज पुलिस बहुउद्देशीय भवन स्थित सभागार में केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान सुरक्षा बलों के व्यवस्थापन, संचार व्यवस्था, एरिया डॉमिनेशन संबंधी अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

सभी को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों का कढ़ाई से पालन करने तथा स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, संगीता सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ नैनीताल, भूपेंद्र भंडारी सीओ रामनगर, राजकुमार सिंह बिष्ट, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, हेम चन्द्र पंत प्रभारी निर्वाचन सैल समेत केंद्रीय सुरक्षा बलों के डिप्टी/असिस्टेंट कमांडेंट मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *