बड़ी ख़बर : (उत्तराखंड) शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास के लिए अब नही आना होगा स्कूल..यह आदेश हुए जारी..


देहरादून- उत्तराखंड शिक्षा विभाग से आज की बड़ी खबर यह है कि शिक्षकों के स्कूल आने पर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने रोक लगा दिया शिक्षा सचिव मीनाक्षीसुंदरम के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई या अन्य संचार माध्यमों के लिए शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा है जिससे कोविड-19 के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है।


इसलिए ऑनलाइन शिक्षण के लिए शिक्षकों को घर से ही अध्यापन कार्य करने की व्यवस्था विद्यालय द्वारा सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है ताकि संक्रमण की संभावना को न्यूनतम किया जा सके यानी साफ है कि अब जिन शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्कूल बुलाया जा रहा है उन शिक्षकों को घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करानी होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस, IAS-PCS के ट्रांसफर _17 अधिकारियों को नई तैनाती..
उत्तराखंड _17 IPS के तबादले..कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती, नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी..
पहाड़ी उत्पादों की खुशबू और गीतों की मस्ती.. सरस मेले की स्टार नाइट में झूम उठा हल्द्वानी
संकल्प में होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन..
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर यूओयू में संगोष्ठी, डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका पर मंथन