

उत्तराखण्ड के नैनीताल की दिवा साह की बनाई फीचर फ़िल्म ‘बहादुर दा ब्रेव’ का वर्ल्ड प्रीमियर सैन सैबेस्टियन फ़िल्म फेस्टिवल में अगले माह होगा। नए निदेशक(न्यू डायरेक्टर)की श्रेणी में कुटजाबैंक अवार्ड में हुआ है सैलेक्शन।

फ़िल्म निर्देशन का जाना माना नाम नैनीताल निवासी राजेश साह की बेटी दिवा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म के स्पेन में होने वाले प्रीमियर की तैयारी में जुटी है। दिवा की मां शालिनी ने बताया कि उन्हें गर्व है कि बेटी की बनाई फीचर फ़िल्म को भारत की तरफ से इस फ़िल्म को प्रतिष्ठित फ़िल्म फेस्टिवल में भाग लेने का मौका मिला है।

इस फेस्टिवल में मीरा नय्यर की ‘सलाम बॉम्बे’, सत्यजीत रे की ‘चारुलता’, मृणाल सेन की ‘अंतरिम’ और रीमा दास की ‘विलेज रॉकस्टार’का नाम प्रमुखता से है। वर्ष 1953 में सैन सैबेस्टियन फ़िल्म फेस्टिवल की स्थापना के बाद से सिनेमा जगत के यहां कई बड़े अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है।

आज घोषित हुए फेस्टिवल में दिवा अब आगामी 22 अगस्त से 30 अगस्त तक स्पेन में होने वाली सैन सैबेस्टियन फ़िल्म फेस्टिवल में जाएंगी। दिवा साह ने हाईस्कूल की पढ़ाई नैनीताल के आल सेंटस कॉलेज, इंटर की पढ़ाई देहरादून के समर वैली स्कूल, इंग्लिश ऑनर्स दिल्ली के गार्गी कॉलेज और यू.के.की दुरहम यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग में डिग्री ली है। दिवा की इस उपलब्धि से शहर के गणमान्य लोगों के साथ सभी खुश हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन