Ad

हल्द्वानी – इंस्पिरेशन में सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन_स्पेक्ट्रम 2024 की मची धूम

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम का वार्षिकोत्सव स्पेक्ट्रम 19 अक्टूबर 2024 को बड़ी धूम धाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। उल्लेखनीय है की इस वर्ष विद्यालय की स्थापना के 25 वर्ष भी पूर्ण हुए है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि/ आयुक्त दीपक रावत और विधायक सुमित हृदेश ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

ADVERTISEMENTSAd

प्रथम प्रस्तुति वेनेरेशन टू द आल माइटी के साथ गणेश वंदना से हुई जिसमें गणेश जी से कार्य को निर्विघ्न पूर्ण करने की प्रार्थना की गई, इसी में शिव तांडव, राम सिया व हनुमान चालीसा के माध्यम से ईष्वर की आराधना की गई।


जिसके बाद विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रिंसिपल अनुराग माथुर ने प्रस्तुत की, जिन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का लेखा-जोखा व विद्यालय के चहुँमुखी विकास की रूप रेखा प्रस्तुत की।


इस अवसर पर पी० पी टी के माध्यम से कमेमरेशन (स्मरणोत्सव) जिसमें स्कूल के 25 वर्ष के दौरान सफलता तक पहुँचने के संघर्ष की यात्रा को दर्शाया गया।

स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय एन० सी० बल्यूटिया को श्रद्धांजलि दी गई, व उनके प्रेरणा व सपनों को जो विद्यालय के लिए उन्होंने देखे उन्हें दिखाया गया। तत्पश्चात म्यूजिकल ओडिसी बॉय वेलवेट वीवर्स – स्कूल बैंड ने अपने मधुर संगीत द्वारा सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

ड्रीम वीवर्स – शुभ दिन आयो, ख़ुशी को प्रदर्शित करते हुए कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।


इसी श्रृंखला में नर्सरी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति से सबको अपनी ओर आकर्षित किया।
द जर्नी विदिन योग व मल्लखम्ब सिनर्जी में विद्यार्थियों ने योगा व मल्लखम्ब को विभिन्न मुद्राओं को प्रदर्शित कर दर्शको को आश्चर्यचकित कर दिया।


इसी श्रृंखला में थिएटर के माध्यम से न्यू विज़न न्यू मिशन 2.0 – में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने कल, आज और कल को प्रदर्शित कर शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए सुनहरे सपने जो उनके द्वारा देखे गए थे। उनके पूरा होने पर ख़ुशी को दर्शाया।


द सक्सेस समिट – के माध्यम से कक्षा 10-12 व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।


साथ ही (एलुमनी) भूतपूर्व विद्यार्थियों को रजत जयंती वार्षिकोत्सव अवसर पर सम्मानित किया। इनमें डॉ वृंदा अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हिमांशु और हितेश कन्याल, उज्जवल आर्य, आयुषी बल्यूटिया, गुंजन नेगी, डॉ जयति कन्याल, वैभव नागपाल, प्रमोद मिश्रा, डॉ प्रकृति जोशी, अक्षय भट्ट मुख्य रूप से शामिल रहे।


इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक पत्रिका रिफ्लेक्शन 2023-24 के नवीनतम संस्करण का विमोचन भी मुख्य अतिथि श्री दीपक रावत जी द्वारा हुआ। साथ ही मुख्य अतिथि दीपक रावत ने – विद्यार्थियों के लिए नैतिक मूल्यों के महत्व पर अपने विचार रखे। बदलते परिवेश में सफलता का मंत्र नैतिकता से होकर ही जाता है।


स्कूल की चेयरपर्सन डा० गीतिका बल्यूटिया ने सभी अतिथिगणों को धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा पंत कक्षा 10, यशस्वी जोशी 12, सबीर धारीवाल 9, व जिया उल हसन अंसारी 11, हितांषी बिष्ट 11, बबिता शर्मा 11 के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।


इस मौके पर भुवन चंद्र उपाध्याय, आर ॰के sharma, फादर ग्रेगरी, सिस्टर स्मिथा, ललित जोशी समेत कई स्कूलों के निदेशक एवं प्रिंसिपल मौजूद रहे।
अपनी ख़ुशी को अंत में विद्यार्थियों ने ग्रैंड फिनाले के माध्यम से व्यक्त कर सभी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page