Ad

DM वंदना ने दिवाली से पहले वन साइड सड़क चौड़ीकरण के दिये निर्देश,14 जंक्शन की समीक्षा..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : डीएम वंदना सिंह ने शनिवार को कैंप कार्यालय में सड़क चौड़ीकरण, 14 जंक्शन इंप्रूवमेंट की समीक्षा की बैठक की। उन्होंने मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण का एक साइड का काम दिवाली से पूर्व पूरा करने को कहा।

ADVERTISEMENTSAd

डीएम वंदना सिंह ने कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार है इसलिए नरीमन चौक में सड़क किनारे सौंदर्यीकरण में कुमाऊनी संस्कृति का ध्यान रखा जाए ताकि पयर्टकों को कुमाऊंनी संस्कृति की झलक देखने को मिले। उन्होंने कहा कि सुधारीकरण में लंबित सड़क के किनारे और बीच से बिजली के पोल , ट्रांसफ़ॉर्मर और अन्य लंबित कार्य भी जल्द शिफ्ट किए जाए।

इसके लिए जिलाधिकारी ने समयसीमा भी निर्धारित की कमलवागाँजा से आरटीओ रोड पर 21 अक्टूबर, लाल डांट पर 24 अक्टूबर और कठघरिया चौराहे पर 5 नवंबर , कुसुमखेड़ा और कालाढुंगी रोड पर 8 नवंबर और मुखानी में 10 दिसंबर से बिजली पोल, ट्रांसफार्मर व लंबित कार्य शुरू किए जाए।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि
बिजली, पानी की लाइन की शिफ्टिंग में दिक्कत हो रही है तो प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाए ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो। सड़क चौड़ीकरण में अतिरिक्त भूमि पर सर्फेस पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह बनाई जाए।

पेंटेड रोड की की सीमा पर मार्किंग की जाए ताकि उक्त स्थान पर वाहन खड़ा नहीं हो और ट्रैफिक सुगमता से चलता रहे। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, एसडीएम तुषार सैनी, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, जल संस्थान ईई रवि शंकर लोशाली मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page