श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,हरिद्वार के जिलाध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश पांडेय,महामंत्री विनीत धीमान

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी व बॉबी शर्मा की पर्यवेक्षण तथा अनिल कुमुद चुनाव अधिकारी की देखरेख में हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश पांडेय और महामंत्री पद पर विनीत धीमान को सर्वसम्मति से चुना गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पंकज स्वानि को चुना गया।


हरिद्वार स्थित अटल बिहारी बाजपेई अतिथि गृह में हुए वार्षिक चुनाव में सर्व सम्मति से ज्ञान प्रकाश पांडेय को जिलाध्यक्ष ,विनीत धीमान को जिला महामंत्री व् पंकज स्वानि को जिलाकोषध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष पद पर जहा सर्वसम्मति से चुना गया वही महामंत्री पद पर दो नाम से मुकाबला कांटे का हो गया। सभी की सहमति उपरांत दोनों नामो की पर्ची डालकर प्रदेश महमंत्री द्वारा एक नाम निकला गया ,जिसमे विनीत धीमान विजयी हुए। जबकि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कोषाध्यक्ष पद पर पंजक स्वानि के नाम को सदन के सामने रखा गया। जिसे सभी कार्यकर्ताओ से ध्वनिमत से पास किया साथ ही डॉ ए आर खान और अशोक गिरी को प्रदेश कार्यकारणी के नामित किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार दोनों अध्यक्ष और महामंत्री आपसी ‌विचार के बात करेंगे।बैठक के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कहा कि सभी सदस्यों के लिए हर पल खड़े है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा और शपथग्रहण कार्यकर्म घोषित किया जायेगा साथ पुर साल के कार्यक्रमों का कैलेंडर भी जल्द जारी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल उधमसिंह नगर की जनता से बोले_ सचिन पायलट..आपकी लोकसभा को रोशन करेगा प्रकाश..

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी सहित अनुभव गर्ग ,देवम मेहता ,सद्दाम हुसैन ,राज कुमार ,राकेश कुमार वर्मा ,पंकज जैसवाल ,सुधीर चावला ,मनोज शर्मा ,डॉ ए आर खान ,अनिल कुमुद ,नवीन कुमार ,योगेश कुमार शर्मा ,प्रभात कुमार ,संजय कश्यप ,नावेद अख्तर ,संजय पटवर ,गौरव कुमार ,सनत कुमार शर्मा ,आशीष शर्मा ,डॉ अर्जुन नागयण ,नवनीत कुमार ,कमल कुमार अग्रवाल आदि सदसयगण मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *