‘साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब – OTT पर रिलीज़


- नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
रुद्रपुर – साज पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किए जा रहे रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग रुद्रपुर और आसपास की कई खूबसूरत लोकेशनों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस गाने का निर्देशन नाहिद खान ने किया है। बॉलीवुड शैली में तैयार किया गया यह सांग प्रेम, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाता है। गाने को जल्द ही यूट्यूब, ओटीटी प्लेटफॉर्म और विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर प्रवीण अरोरा और आतिश अरोरा हैं। गाने में आतिश अरोरा, जज अरोरा, रमज़ा खान और गगनदीप ने अभिनय किया है। वहीं इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हिमांशु तिवारी हैं। गीत के बोल सचिन कुमार ने लिखे हैं, जबकि इसे अपनी मधुर आवाज़ में गिलराज गिल ने गाया है। गाने का संगीत अमित ने तैयार किया है। एडिटिंग और सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी सोहेल आलम ने निभाई है।
निर्देशक नाहिद खान ने बताया कि साज पिक्चर्स का उद्देश्य उत्तराखंड की नई और उभरती प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच देना है, ताकि स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘महकी फ़िज़ा’ को एक नए प्रयोग के रूप में सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है और इसका अगला पार्ट भी जल्द शूट किया जाएगा।
युवा प्रोड्यूसर आतिश अरोरा ने बताया कि आने वाले समय में साज पिक्चर्स द्वारा ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें चयनित प्रतिभाओं को आगामी प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिलेगा।
इस गाने की शूटिंग आर्क होटल, सामिआ लेक सिटी, सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड सहित कई आकर्षक लोकेशनों पर की गई है। प्रोजेक्ट में रोहताश बत्रा और प्रदीप बंसल का विशेष सहयोग रहा।
टीम का दावा है कि यह गाना दर्शकों को रोमांस और संगीत की खूबसूरत दुनिया में ले जाएगा और जल्द ही लोग इसे ”महकी फिज़ाओ’ गुनगुनाते नजर आएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन