विद्या मंदिर जानकीनगर कोटद्वार में छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव संपन्न


कोटद्वार में रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सत्र 2026 हेतु छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव प्रक्रिया उत्साह एवं लोकतांत्रिक वातावरण के बीच संपन्न हुई। विद्यालय परिसर पूरे सप्ताह चुनावी रंग में रंगा रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने नामांकन, चुनाव चिन्ह प्राप्ति और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोकतंत्र की वास्तविक प्रक्रिया को करीब से समझा।
विद्यालय के परीक्षा एवं मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री पद के लिए कनुप्रिया, केशव, आदर्श जुयाल एवं बंटी सिंह ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी पेश की, जबकि सेनापति पद हेतु आदित्य शर्मा, देव राणा, उमंग और प्रतीक ने नामांकन कराया।
इसी प्रकार उपप्रधानमंत्री पद के लिए आशुतोष, आयुष रावत एवं कारण शर्मा, उप सेनापति पद हेतु श्रेया, अनमोल, आराध्या बिष्ट, आराध्या भदौरिया, निशांत एवं गौरव, कन्या भारती अध्यक्ष पद हेतु आरुषि चतुर्वेदी, सिया राणा, तृषा चौधरी एवं पलक तथा सचिव पद के लिए अंशिका रावत एवं आद्या खंतवाल चुनावी मैदान में उतरे।
छात्र संसद प्रभारी राजन कुमार शर्मा की देखरेख में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में प्रधानमंत्री पद पर कनुप्रिया, उपप्रधानमंत्री पद पर आयुष रावत, सेनापति जूनियर पद पर उमंग खांसुली, सेनापति सीनियर पद पर आदित्य शर्मा, उप सेनापति पद पर आराध्या बिष्ट, कन्या भारती अध्यक्ष पद पर पलक कनोरिया तथा सचिव पद पर अंशिका रावत विजयी घोषित हुए।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार विजयी प्रतिभागियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार प्रातः वंदना सत्र में आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु शिक्षक-शिक्षिकाओं को सेक्टर मजिस्ट्रेट, चुनाव अधिकारी एवं मतदान अधिकारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी थीं।
मतगणना के अवसर पर उपप्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी एवं राहुल भाटिया, कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली सहित भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, संगीता रावत, मधुबाला नौटियाल, सरोज नेगी, संगीता कुकशाल, नंदिनी नैथानी, विनीता बिष्ट, साक्षी अग्रवाल, पूनम नेगी, प्रेम नेगी, सच्चिदानंद, मुकेश सुंदरियाल और सुरेंद्र राणा सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल जू के ऊपर DFO कार्यालय में लगी आग,,फाइलें स्वाहा…Video
वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे..
किच्छा – सिरौलीकलां में क्लीन स्वीप कांग्रेस की प्रचंड जीत_ भाजपा की करारी हार..
नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल