देहरादून : नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में शर्मनाक कांड,फुटेज..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक नामी रेस्टोरेंट में बेहद ही शर्मनाक हरकत की खबर सामने आ रही है। देहरादून के नामी आनंदम रेस्टोरेंट में बाथरूम में मोबाइल छिपाकर उससे महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है छिपकर बनाई गई महिला की वीडियो फुटेज भी बरामद हुई है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक मामला 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट का है। मामले का खुलासा होते ही बीती शाम रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और हंगामा किया। मामला बढ़ते ही रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए कार्यवाही के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस ने बीती रात को ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। वहीं रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है। वहीं, रेस्टोरेंज मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आरोपी युवक विनोद निवासी झारखंड अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था।

वहीं, आनंदम रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सभी जानकारी दे दी है। यह सफाई कर्मचारी एक सिक्योरिटी एजेंसी से हायर किया था। पुलिस को लिखित में जानकारी दे दी गई है। आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि बाथरूम में ऊपर मोबाइल से वीडियो बनाने की बात सामने आई है।आरोपी विनोद मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में पता चला है कि वह मोबाइल से दो या तीन वीडियो बना चुका है। उसे वीडियो को खुद तक सीमित रखा था कहीं वायरल नहीं किया था। बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले की एक महिला ने शिकायत की थी।जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है फिलहाल पुलिस की एफ एस एल टीम जांच कर रही है।

दिनांक 15-08-2024 की रात्री में कन्ट्रोल रूम को एक महिला द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि चकराता रोड स्थित आनन्दम रेस्ट्रोरेंट के महिला वाशरूम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल छिपाकर रिकॉर्डिंग की जा रही थी , जिसे रेस्ट्रोरेंट में आयी कुछ महिलाओ द्वारा वाशरूम का इस्तेमाल करने के दौरान देखा गया था, उनके द्वारा इसकी सूचना रेस्ट्रोरेंट सचांलक को दी गई तथा उन्हें लेकर दोबारा वाशरूम में गये तो उक्त डिवाईस/मोबाइल वाशरूम से गायब मिले।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कैंट मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के सम्बंध में उपस्थित महिलाओ से जानकारी ली गई, घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिये गये, जिस पर थाना कैंट पर रेस्ट्रोरेंट पर आयी महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल रेस्ट्रोरेंट संचालक व अन्य के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के सम्बन्ध में रेस्टोरेंट के संचालक व रेस्टोरेंट में नियुक्त सभी कर्मियों से गहनता से पूछताछ करने पर रेस्ट्रोरेंट में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी की बातों पर सदेंह होने पर पुलिस द्वारा उसे मौके से हिरासत में लिया गया, जिसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा महिला वाशरूम में मोबाइल छुपाकर रखना स्वीकार किया गया तथा बताया कि वह रेस्टोरेंट में बने तीनो महिला वाशरूम में सफाई का काम करता है।

इस दौरान उसके द्वारा महिला वाश रूम में मोबाइल/डिवाइस छिपाकर रख दिया था तथा महिलाओ को जब वाशरूम में मोबाइल रखे होने की जानकारी हुई तथा वे लोग जब इसकी शिकायत रेस्ट्रोरेंट संचालक से करने के लिये गये, उसी दौरान अभियुक्त द्वारा वाशरूम से मोबाइल को हटाकर उसमे से उक्त सभी वीडियो क्लिपो को डिलीट कर दिया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु फॉरेंसिक लैब भेजा जायेगा।

नाम/पता अभियुक्त

विनोद पुत्र परमेशवर मंडल, निवासी चरककुटीर, थाना मनिहारी, धनबाद, झारखंड

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *