उत्तराखंड के नरेंद्र सहित देश के सात किसानों को मिला कृषि नायक राष्ट्रीय सम्मान

राजधानी दिल्ली में किसान ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में देश के सात किसानों को कृषि की सात अलग-अलग विधाओं में किए गए समर्पण एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया सम्मान सात श्रेणियां में जिन किसानों को सम्मानित किया गया ।
उन में प्राकृतिक/जैविक खेती में उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह मेहरा, संरक्षित खेती में राजस्थान के खेमा राम चौधरी, खाद्य प्रसंस्करण में पंजाब के गुरप्रीत सिंह शेरगिल, कृषि में नई तकनीक में दिल्ली के अभिषेक धामा, कृषि स्टार्टअप में महाराष्ट्र के रविंद्र मेटकर, मछली पालन में बिहार के शिव प्रसाद सहनी तथा डेयरी फार्मिंग में राजस्थान के सुरेंद्र अवाना शामिल थे।
यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के एडीजी डॉ राजश्री राय बर्मन तथा सिने कलाकार राकेश कुमार द्वारा दिया गया।
किसान आफ इंडिया के संस्थापक ने कहा कि जूरी ने आपके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और गहन दृष्टिकोण की विशेष सराहना की है। आपके प्रयास न केवल कृषि क्षेत्र में नवाचार और स्थिरता को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता के नए मानक भी स्थापित करते हैं। हमें विश्वास है कि आप आगे भी अपने कार्यों के माध्यम से भारत में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बने रहेंगे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..
हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..