

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कर के अंदर महिला और पुरुष की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
आज 26 अगस्त 2024 को थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है।
उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले।
घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि उक्त वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे,राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है , महेश्वरी देवी विधवा है, घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए।
दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है, प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो।
प्रथमद्रष्टया संभवत दोनो द्वारा अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में AC की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं पाए गए ,शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…