केदारनाथ में सुशांत राजपूत के नाम से नहीं बनेगा सेल्फी पॉइंट,अब वीर सपूत के नाम…


उत्तराखंड : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अभी 2 दिन पहले ही घोषणा की थी कि केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत कि सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा जिससे वहां आने वाले श्रद्धालु उनके कटआउट के साथ फोटो खिंचवा सकें लेकिन मीडिया ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए ,साफ तौर पर कहा कि जब सरकार ने केदारनाथ फिल्म पर ही उत्तराखंड में बैन लगा दिया था ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत का केदारनाथ में सेल्फी प्वाइंट बनाने का क्या मतलब है ऐसे में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस बात का संज्ञान लेते हुए अभी आइडिया को ड्रॉप कर दिया है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम मार्ग में विभिन्न जगहों पर भारत के वीर सपूत और देश के प्रथम रक्षा प्रमुख यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत जी के नाम के सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। ये हमारी तरफ से धरती पुत्र को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही यात्री भी अपने साथ देवभूमि से कुछ भावपूर्ण स्मृतियां लेकर जा सकेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal : सड़कों की बदहाली को लेकर फिर गरजे हरीश पनेरू, आंदोलन की चेतावनी
Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…