

नैनीताल: जम्मू में तैनात कुमाऊं रेजीमेंट का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। जवान के शहीद होने की सूचना के बाद प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। वही, शहीद के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट के रहने वाले 27 वर्षीय दीपक पांडे कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे। शनिवार रात जम्मू सेना हेडक्वार्टर से परिवार वालों को दीपक पांडे के शहीद होने की सूचना मिली।
शहीद जवान दीपक पांडे के चाचा चंद्रशेखर पांडे ने बताया की दीपक पांडे 2017 में कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। जहाँ वह इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के उधमपुर में थी।शहीद दीपक पांडे के परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है। इस दुखद खबर के बाद शहीद के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम पसरा है। दीपक पांडे का पार्थिव शरीर सोमवार तक पहुंचाने की उम्मीद है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा