


जनपद नैनीताल के थाना भवाली में नियुक्त आरक्षी बृजेश कुंवर पुत्र श्री ध्रुव सिंह कुंवर निवासी ग्राम- रपली, पो0- खेला, थाना- धारचूला, जिला- पिथौरागढ़ का आकस्मिक निधन हो गया। आरक्षी वर्ष 2006 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद में नियुक्त हुए थे। विगत महीनों से आरक्षी का ब्रेन ट्यूमर होने के कारण हायर सेंटर राम मूर्ति अस्पताल बरेली से उपचार चल रहा था। परंतु आज सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से आरक्षी ने दम तोड दिया।

संपूर्ण नैनीताल पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा आरक्षी के पार्थिव शरीर को रानीबाग के चित्रशिला घाट में सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी दी गई। तथा इस अपूर्ण क्षति से दुखी उनके परिजनों को दुख और संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी। आरक्षी की पत्नी गीता कुंवर समेत 02 बच्चे भी हैं। संपूर्ण नैनीताल पुलिस परिवार आरक्षी के असमय मृत्यु पर अत्यधिक दुखी है तथा इनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

शोक सलामी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, प्रमोद कुमार, सीओ भवाली, भूपेंद्र सिंह धौनी, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, उमेश मालिक, प्रभारी निरीक्षक भवाली, विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष भीमताल समेत नैनीताल पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी तथा आरक्षी के परिजन एवम् स्थानीय लोग मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park