Ad

दुःखद : रुद्रपुर के परिवार के साथ दर्दनाक हादसा,दो मासूम बच्चों समेत युवती की मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले एक बैंड पर रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 13 लोग सवार थे। घटना में दो मासूम और एक युवती की मौत हो गई। अन्य घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

रविवार करीब 3.30 बजे रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 13 लोग वाहन में सवार होकर नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहे थे। पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। 

वाहन के पीछे से जा रही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज की वन टीम ने वाहन को खाई में गिरता देखा। वन कर्मचारियों ने आसपास लोगों और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को इसकी सूचना दी। 

मौके पर पहुंचे लोग और वन कर्मचारियों की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में दो मासूम और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 3.30 बजे की है। वाहन में गली नंबर एल, कस्तूरी वाटिका रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर निवासी सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी (30) पत्नी सुरेश, दिव्यांश (6) पुत्र सुरेश, दिप्ती (4) पुत्री सुरेश, सोमपाल (55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी (50) पत्नी सोमपाल, कमलेश (20) पुत्री सोमपाल, अमित (36) पुत्र चैनसुख, ऊषा (35) पत्नी अमित, हर्ष (8) पुत्र अमित, तनु (14) पुत्री अमित, फूलसोंगा रुद्रपुर निवासी प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार (19) पुत्र विशंबर दयाल सवार थे। इस हादसे में चालक सुरेश का छह वर्षीय बेटा दिव्यांश, चार वर्षीय बेटी दिप्ती और साली कमलेश की मौत हो गई। अन्य घायलों को एम्स में स्वास्थ्य उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *