Ad

दुःखद ख़बर : देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के वीर जवान की शहादत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के लिए जम्मू कश्मीर के पुलवामा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां किरू में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक सिंह सुगड़ा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है।कि शहीद जवान दो सप्ताह पूर्व ही छुटियां पूरी कर अपनी ड्यूटी पर गए थे। वह 2 बार पैरा स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग ले चुके थे। मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के बेलपट्टी क्षेत्र के सुगड़ी गाँव निवासी दीपक सुगड़ा पुत्र मोहन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत
थे।

वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के किरू में थी, जहां गुरूवार को वे शहीद हो गए। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शहीद जवान दीपक वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।

बताया गया है कि शहीद दीपक अपने पीछे एक साल के
मासूम बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।उनकी पत्नी हिमानी देवी का भी तीन माह पूर्व निधन हो चुका है। वर्तमान में उनका मासूम बेटा गांव में अपनी दादी कोसुरी देवी के साथ रहता है। अभी तक कोसुरी देवी को भी दीपक की शहादत की खबर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *