Ad

दुःखद ख़बर : उत्तराखंड शासन में अपर सचिव हरक सिंह का निधन

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बेहद दुखद खबर – उत्तराखंड शासन में अपर सचिव हरक सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

हरक सिंह ने निरंजनपुर स्थित आवास में रविवार की सुबह आखिरी सांस ली। हरक सिंह बीते कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे।52 साल के हरक सिंह अपने पीछे पत्नी,पुत्र व पुत्री को छोड़ गए। मूल रूप से चमोली जिले के निवासी हरक सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जाएगा।

आपको बताते चलें हँसमुख व मिलनसार अधिकारी हरक सिंह ने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत कई जिम्मेदारी संभाली। पूर्व अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल और बर्तमान में अपर सचिव उत्तराखंड शासन हरक सिंह रावत का जाना राज्य के लिये बड़ा दुःखद समाचार है। वे लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। आज प्रातः सात बजे उन्होंने अपने देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली।

उत्तराखण्ड के जिला चमोली गढ़वाल के द्रोणागिरि इलाके के रहने वाले हरक सिंह रावत ने द्रोणागिरी को ट्रेक आफ द ईयर भी घोषित करवाया था। ठेठ पहाड़ी अफसर जो पहाड़ों की हालिया हालतों को देख कर दुःखी रहा करते थे। अपनी बीमारी के दौरान डॉक्टरों हिदायतों के बाद भी वे पहाड़ों के हित में लगे रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *