दुःखद : नैनीताल एसएसपी कार्यालय में तैनात महिला एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत..

किच्छा: एसएसपी नैनीताल आफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते समय किच्छा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में शोक की लहर है। प्राप्त समाचार के अनुसार खटीमा के टनकपुर रोड निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत आयु 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह नैनीताल एसएसपी कार्यालय में में तैनात थी। शनिवार की शाम ड्यूटी करने ले बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को निकली। रात नौ बजे के आसपास किच्छा तीसरी मिल के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना स्थल के पास स्थित ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतका के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार मृतका अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..