Ad

दुःखद…बड़ी खबर (उत्तराखंड ) पांच युवकों की डूबने से हुई मौत….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से आज की बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है यहां नदी में डूबने से 5 किशोरों की मौत हो गई है घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में गणाई गंगोली से नहाने गए पांच किशोर नदी में डूबकर मौत हो गई। किशारों की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे गणाई गंगोली के सिमाली, पूना अैर धौलियाइर गांव के रहने वाले हैं। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस खबर की जानकारी हम जुटा रहे है। सूचना के बाद विधायक मीना गंगोला मौके पर पहुंचने वाली हैं। ग्रामाीणों ने डूबे हुए पांचों बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

: पांचों किशोरों के शवोंं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया है। अब जो जानकारी आयी है वह चौका देने वाली है बताया कि पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गणाई गंगोली के कूणां व सिमली गांव से सेराघाट गए थे। विवाह समारोह में उनके परिजनों को वर व वधू दोनों पक्षों से निमंत्रण था। पांचों किशोर पहले सेराघााट चले गए थे।

: जहां महिला संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज बारात गणाई गंगोली पहुंचनी थी। इससे पहले पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने की योजना बनाई लेकिन वे नदी की गहराई को भांप नहीं सके और उसमें डूब गए। इन पांच किशोरों में में कूंणा गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमा,16 वर्षीय राहुल कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और सिमाली गांव निवासी 17 वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। बच्चों की मौत की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *