


ऑस्कर 2023 से भारत के लिए पहली ख़ुशख़बरी आ गई है.
गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंज़ाल्विस की ‘द एलीफैंट व्हिसपरर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीत लिया है.
ये फ़िल्म हाथी और इंसान के बीच प्यार और लगाव को दिखाती है.

ऑस्कर 2023 से भारत को जिस पल की उम्मीद थी, वो आ गई.

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फ़िल्म आरआरआर के ‘नाटू-नाटू’ गाने ने ‘बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग’ कैटेगरी का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
‘नाटू-नाटू’ भारतीय प्रोडक्शन में बना पहला गाना है जिसे ऑस्कर में पुरस्कार मिला हो.
गाना बनाने वाले एमएम किरावानी ने पुरस्कार जीतने के बाद एकेडमी अवॉर्ड्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “मैं बढ़इयों को सुनते हुए बड़ा हुआ और आज ऑस्कर में जीत तक पहुंचा हूं.”
‘आरआरआर’ फ़िल्म के नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था. उस समय टेलर स्विफ़्ट और रिहाना जैसी बड़ी सिंगर्स को इस गाने ने दौड़ में पीछे छोड़ दिया था.
इससे पहले भारत की ‘द ऐलीफ़ेंट व्हिसपरर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता.
नाटू-नाटू गाने पर ऑस्कर के मंच पर परफ़ॉर्म भी किया गया, जिसे दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया.
इसके अलावा डायरेक्टर शौनक सेन की बनाई डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी का अवॉर्ड पाने से चूक गई.
पुरस्कार का एलान होने से पहले मंच पर इस गाने को परफॉर्म भी किया गया. डांस परफॉर्मेंस के बाद दर्शकों ने खड़े होकर खूब तालियां बजाईं.
मंच पर राहुल सिपलीगंज और कालभैरव ने इस गाने पर डांस परफ़ॉर्म किया.
एसएस राजामौली की ये फ़िल्म भारत में ब्रिटिश शासन से बगावत करने वाले दो क्रांतिकारियों की कहानी बताती है.
ख़ास बात ये है कि इस सुपरहिट गाने की शूटिंग यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के सरकारी आवास के बाहर साल 2021 में हुई थी.
ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी का मतलब क्या
‘नाटू-नाटू’ गाना कहां से आया, ये जानने से पहले ये जान लें कि ‘ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटेगरी का मतलब क्या है?
किसी फ़िल्म के लिए दुनिया की किसी भी भाषा में इस्तेमाल किया जा रहा गाना अगर पहले से मौजूद किसी गाने की नकल नहीं है तो वो ‘ओरिजिनल’ है.
इसका मतलब ये भी है कि उस गाने में पहले के किसी गाने, ट्यून, कंटेंट या अर्थ का असर न रहे.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता