

अपडेट – ब्रेकिंग मसूरी –
मसूरी से बड़ी दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां रविवार दोपहर को मसूरी -देहरादून हाईवे पर एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

GKM न्यूज़ के संवाददाता घटनास्थल पर पहुंचे, और पुलिस से इस घटना की जानकारी ली, जिसमें पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि बस में लगभग 40 लोग सवार थे। बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी।
सूचना मिलते ही मौके पर आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

बताया जा रहा है कि बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी कि तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।
मसूरी- देहरादून मुख्य मार्ग पर शेरगड़ी के पास हुआ हादसा, एक परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी, अग्निशमन दल, 108, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, घायलों को खाई से निकाल कर भेजा जा रहा है उपजिला चिकित्सालय लंढौर।
मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मसूरी के अस्पताल भेजा जा रहा है।
हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। आइटीबीपी, फायर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी