उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज़,इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी_ऑरेंज अलर्ट..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने प्रदेश के मौसम को एक बार फिर बदला है। फरवरी- मार्च में ही गर्मी का अहसास शुरू हो गया था। शुक्रवार देर रात मैदानी इलाकों में भी मौसम ने गड़बड़ बदल ली है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर बिल्कुल सटीक साबित हुआ है। नैनीताल और हल्द्वानी में बारिश और तेज़ हवाओं ने मौसम को फिर सर्द कर दिया है।

देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 1 मार्च शुक्रवार को जारी पूर्वनुमान के अनुसार जनपद में 2 मार्च शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के संभावना को देखते हुए मौसम विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट,मचा हड़कंप,6 घायल_मौके पर पुलिस..Video

वहीं मौसम में आ रहे बदलाव से लोगों को राहत मिलती दिख रही है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में आज भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में मार्च के महीने में हो रही बर्फबारी से ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी होगी। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का उत्तराखंड में वनाग्नि पर सख्त रुख,मुख्य सचिव तलब_फंड और लापरवाही...

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते चक्र के कारण मार्च में भी मौसम में बदलाव आया है और मार्च के महीने में जनवरी के जैसा मौसम बना हुआ है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश और भारी हिमपात की संभावनाएं बन रही हैं। 4 मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के बावजूद तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यू। नई टिहरी का तापमान 14.4 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भांजे ने मामी और ममेरे भाइयों पर किया चाकू से हमला..

शुक्रवार को यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में दोपहर बाद से ही बारिश शुरू हो गई थी। वही हहर्षिल और मां गंगा की शीतकालीन धाम मुखबा में भी काफी बर्फबारी हुई है। यहां पर अभी तक 6 इंच से ज्यादा बार जम चुकी है। भारी बर्फबारी के कारण यमुनोत्री क्षेत्र में ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। जानकी चट्टी, खरसाली, नारायणपुरी, फूल चट्टी क्षेत्र में भी काफी बर्फबारी हुई है। बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी गोरसों बुग्याल आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *