Ad

रेप आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर खुलासा,अरेस्टिंग के बाद मुकेश बोरा का बड़ा बयान..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस की पकड़ से बचने के लिए रेप आरोपी ने बड़ी तिकड़में लगाईं। लेकिन हाईकोर्ट से अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज होने के बाद बोरा दूसरे राज्यों की ओर शरण लेने को मजबूर हो गया। काफी दिनों पुलिस को चकमा दे कर फरारी काट रहे रेप आरोपी मुकेश बोरा को आखिरकार नैनीताल पुलिस ने पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बीते कई दिनों से फरार चल रहे हैं दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया की मुकेश बोरा को फरार होने में मदद करने वालों से सख्ती से पूछताछ के बाद जानकारी सामने आई कि मुकेश बोरा गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट से स्टे लेने की फिराक में है। जिसके चलते वो रामपुर एक वकील से मिलने गया है।

जिस पर पुलिस की टीम ने सर्विलांस के जरिए मुखबिर की सूचना पर यूपी रामपुर के चक्कू चौक से गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की है

वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करके आज लाये गए मुकेश बोरा ने प्रेस के सामने कहा कि मुझे बड़ी साजिश के तहत फसाया गया है। मेरी वर्षों की मेहनत के चलते जो लोग मुझे चुनाव में नहीं हरा पाए उन्होंने इस तरह मुझे बदनाम कर फसाने का षड्यंत्र रचा है मुकेश बोरा ने कहा मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि जो भी सच होगा वह जल्दी ही सामने आएगा।

हल्द्वानी महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है।


इधर मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस ने मुकेश बोरा को भागने वाले लोगों को भी सह अभियुक्त के रूप में विवेचना में जोड़ा है साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस ने मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया है।


बताते चले कि दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और उसीक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर पर मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही बोरा फरार चल रहा था।

पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें यूपी, राजस्थान, पंजाब औऱ दिल्ली में डेरा डाले थी।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही –

थाना लालकुआँ में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश बोरा पुत्र कुशल सिंह बोरा निवासी ग्राम च्यूरी गाड़ पो०व तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन तथा नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में 05 टीमो का गठन किया गया।

गठित टीमो द्वारा अभियुक्त के स्थायी पते ग्राम च्यूरी गाड़ वर्तमान पता- कृष्णा इन्कलेव हिम्मतपुर मल्ला मुखानी तथा अन्य समस्त सम्भावित स्थानो पर दविश दी गयी। परन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपनी उपस्थिति छिपाये रहा।

विवेचक द्वारा दौराने विवेचना पीड़िता तथा उसकी पुत्री की 183 बीएनएसएस के बयानो के आधार पर अभियोग में दिनांक 04/09/24 को 9ड/10 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

विवेचक व गठित टीमो द्वारा लगातार अभियुक्त मुकेश बोरा उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु दविश दिये जाने के उपरान्त भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण दिनांक-08/09/24 को मा0 न्या0 से अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट तथा दिनांक 09/09/24 को मा0 न्या0 से अभियुक्त की गिरफ्तारी सम्भव बनाने हेतु धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्यघोषणा का नोटिस प्राप्त किया गया तथा सम्पूर्ण क्षेत्र में मुनादी करते हुये अभियुक्त के स्थायी पते च्यूरी गाड़ तथा किराये के आवास पर नोटिस चस्पा कर तामील किया गया।

इसके उपरान्त भी अभियुक्त के लगातार फरार चलने व अपनी गिरफ्तारी छिपाने व अपनी चल-अचल सम्पति को खुर्द कर देने की सम्भावने की दृष्टिगत दिनांक 13/09/24 को 85 बीएनएसएस का नोटिस प्राप्त किया गया। नोटिस की तामीली करते हुये दिनांक-20-09-24 को अभियुक्त मुकेश बोरा उपरोक्त के मूल निवास तथा किराये के आवास से उसकी चल सम्पत्ति की कुर्की की गयी।

इसके अतिरिक्त अभियुक्त मुकेश बोरा को फरार कराने में सहयोग करने वाले 04 व्यक्तियों नं0-1 आशा रानी पत्नी नन्दन आर्या निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो० आँ० पहाड़पानी जनपद नैनीताल, 2- सुरेन्द्र सिंह परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार निवासी- ग्राम अल्चोना पो०आ० चाफी तहसील नैनीताल जिला नैनीताल, 3- नन्दन प्रसाद आर्या पुत्र गोपाल राम आर्या निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो० पहाड़ पानी जिला नैनीताल, व 4- देवेन्द्र सिंह चुनोटिया पुत्र कुंवर सिंह चुनोटिया निवासी नौकुचियाताल थाना भीमताल जिला नैनीताल आदि के नामो की बढ़ोत्तरी उक्त अभियोग में करते हुये इनके विरुद्ध धारा 212 IPC (249 BNS) की कार्यवाही की गयी।

उपरोक्त चार लोगों द्वारा मुकेश बोरा को गिरफ्तारी से बचने के लिए संरक्षण दिया गया था, पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त गिरफ्तारी से बचते हुए मा० उच्चतम न्यायालय में उचित पैरवी करने हेतु वकील से मिलने जनपद रामपुर उ०प्र० गया है।

जिस पर पतारसी- सुरागरसी में प्रयासरत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश बोरा को मुखविर व सर्विलांस की सहायता से चक्कू चौक थाना व जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के पास आज दिनांक 25/09/24 को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा० न्यायालय पेश कराया जा रहा है।

पुलिस टीमः-

1- प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी

2- नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी

3- निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ

4- निरीक्षक अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर

5- उ0नि0 नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष- बनभूलपुरा

6- उ0नि0 संजीत राठौर, एसओजी प्रभारी नैनीताल

7- उ0नि0 गौरव जोशी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़

8- उ0नि0 अनीश अहमद, थानाध्यक्ष बेतालघाट

9- उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता

10- उ0नि दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव

11- 30नि0 वन्दना चौहान, कोतवाली लालकुआँ

12- हे0कानि0 त्रिलोक सिंह रौतेला, कोतवाली लालकुआं

13- हे0कानि० ललित श्रीवास्तव, एसओजी हल्द्वानी

14- कानि0 570 गुरमेज सिंह कोतवाली लालकुआं

15- कानि0 चन्दन नेगी, एसओजी

16- कानि0 432 अनिल शर्मा, कोतवाली लालकुआं

17- कानि0 501 अशोक कम्बोज, कोतवाली लालकुआं

18- कानि० लक्ष्मण राम, थाना वनभूलपुरा

19- कानि0 बलबन्त सिंह, थाना मुखानी

20- कानि० अनिल गिरी, थाना हल्द्वानी

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपये के ईनाम से पुरुष्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *