गाज़ियाबाद से लौट रहे उत्तराखंड के प्रवासियों की कार भतरोज़खान के पास खाई में गिरी.. दो की मौत.. कई घायल..


अल्मोड़ा। गाजियाबाद से भिकियासैंण जा रही प्रवासी उत्तराखंडियों की एक कार भतरौजखान के पास खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोगों को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसा भतरौजखान मोटरमार्ग पर हरड़ा के पास हुआ। भतरौजखान थाना प्रभारी अनीश अहमद के अनुसार गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से एक महिला व एक पुरूष की मौत हो गई। घायलों को मछोड़ के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक भिकियासैंण के पास किसी गाँव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UCC बिल के खिलाफ 11 याचिकाओं और प्रेमी जोड़ों के मामलों पर सुनवाई टली..
SIR – उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तारीख बदली
SIR के अंतिम दौर में ‘फर्जी आपत्तियों’ का आरोप,Form7MisuseAllegation
ज्योलिकोट में तीन मौत_ हाई कोर्ट ने कहा जीवन पर संकट बर्दाश्त नही.. पूरा प्रशासन तलब_HighCourt
SIR-2026 : इन वोटर्स को आखिरी मौका…