

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज आया है। शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ को 10 दिन के अंदर इस्तीफा देने के लिए कहा है और इस्तीफा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर धमकी भरा मैसेन आया। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर 10 दिन के अंदर सीएम योगी इस्तीफा नहीं देंगे तो उन्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मार देंगे। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस को भी दी। दोनों राज्यों की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
इस धमकी के बाद बाद मुंबई और यूपी की पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस पता लगा रही है कि किसने यह धमकी भरा मैसेज भेजा है। साथ ही मैसेज किस फोन नंबर से आया, उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। यह पहली बार नहीं है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी मिली, इससे पहले भी इस तरह के फर्जी मैसेज और कॉल आ चुके हैं।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
आपको बता दें कि एक शख्स ने अप्रैल महीने में डायल 112 पर धमकी भरा मैसेज भेजा था, जिसमें आरोपी ने लिखा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मार देंगे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक शख्स ने एक्स पर धमकी दी थी। वह भी मुंबई से पकड़ा गया था। वहीं, फेसबुक पर धमकी देना वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार हुआ था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ