(रामपुर) रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 10 लोग घायल

: रामपुर में शाहबाद- रामपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा किन परिस्थतियों में हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।पटवाई थानांतर्गत जनकपुर गांव के लोग सोमवार सुबह 10 बजे ट्रैक्टर ट्राली से शाहबाद जा रहे थे।

रामगंगा पुल के पास रेवड़ी गांव के सामने रामपुर से जा रही रोडवेज बस ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल घासीराम दिवाकर और महेंद्र पाल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
जनकपुर के ही प्रेम शंकर, संतोष, ट्रैक्टर चालक नन्ने, सतपाल, लज्जावती, मंजू, मुनीश कुमार भी घायल हो गए।
इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव की बब्बो पत्नी अब्दुल गौरी बस में सवार थीं। वह भी घायल हो गईं। हादसे के बाद जनकपुर गांव से लेकर जिला अस्पताल तक चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गांव के तमाम लोग जिला अस्पताल जिला अस्पताल पहुंच गए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…