

उत्तराखंड में रामनगर की कोसी नदी में पानी बढ़ने से टापू पर 4 श्रमिक फंस गए जिन्हें रामनगर दमकल विभाग के सिपाहियों ने सकुशल निकाल लिया है।
नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के कारण कोसी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। रामनगर में कालू सिद्ध मंदिर के नजदीक कोसी नदी के बीचों-बीच टापू पर 4 श्रमिक फंस गए। नदी में अचानक पानी बढ़ने के बाद श्रमिकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। टापू के इस पर सुरक्षित किनारे पर खड़े लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम पहुंची ।
जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टापू में फंसे चारों श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। टापू में फंसे वृद्ध श्रमिक दयाल शरण ने बताया कि वह कोसी नदी में चाय की दुकान चलाता है। हर रोज की तरह वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी 3 मजदूर भी दुकान में चाय पीने आ गए। इसके बाद हुई तेज बारिश के बाद नदी में पानी के तेज बहाव के कारण चारों टापू में फंस गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की गई है कि कोसी नदी के पास न जाये।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..