Ad

रामनगर : बरसाती नाले के तेज़ बहाव में पलटी बस,20 यात्री सवार..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग रामनगर से बेतालघाट रोड डोंन परेवा को जा रही बस टेड़ा बरसाती नाले मे पलटी। बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार

ADVERTISEMENTSAd

सभी लोगो को सुरक्षित निकाला गया।

उत्तराखंड के रामनगर में तेज बरसात के बाद बरसाती नाले पूरी तरह उफान पर चढ़ गए, जिससे यात्रियों को लेकर जा रही बस तिलमठ महादेव मंदिर के बरसाती नाले में बह गई। ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को सकुशल रैस्क्यू कर लिया।
नैनीताल जिले में रामनगर के तिलमठ महादेव मंदिर के समीप बरसाती नाले में बरसात तेज होने से पानी रफ्तार से आ गया। बरसाती नाले में बने रपटे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। दोपहर में रामनगर से बस डॉन परेवा के लिए निकली थी। बस जैसे ही रपटे को पर करने लगी तो बहाव की चपेट में आ गई। अनियंत्रित बस रपटे के बगल में जा गिरी। बस के हादसाग्रस्त होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य करने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना के संबंध में तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बस में 20 यात्री सवार थे और उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

20 से ज्यादा लोग थे बस मे सवार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *