Ad

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जोश_नैनीताल में हनुमान भक्तों ने शुभ कार्यों से पहले फर्स धो डाला

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के हनुमान भक्तों ने अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज नयना देवी के पास फेमस चाट पार्क को जमकर धो दिया और उसकी साफ सफाई कर उसे शुद्ध बना दिया। भक्तों ने इस स्थान पर अयोध्या के राम मंदिर की छवि और राम व हनुमान की आकृति बनाने की तैयारी की है।

ADVERTISEMENTSAd


देश दुनिया में इनदिनों राम जन्मभूमि कार्यक्रम की धूम मची है। ऐसे में छोटे बड़े शहर और गांव में राम भक्ति से संबंधित पूजा पाठ और जलसे वाले कार्यक्रम हो रहे हैं। नैनीताल में भी जगह जगह के कार्यक्रम रखे गए हैं।

यहां, नयना देवी मंदिर के सामने चाट पार्क में रंगोली, डी.जे.पर राम भक्ति के गीत, लाइव स्ट्रीमिंग(सीधा प्रसारण), प्रसाद वितरण और आतिशबाजी के साथ नैनीझील में दीपदान का कार्यक्रम रखा गया है। आज सवेरे से ही उत्साहित हनुमान भक्तों ने चाट पार्क के एक हिस्से को तारबाड़ कर वहां सर्फ से धुलाई शुरू कर दी।

इसके बाद, क्षेत्र को साफ पानी से धो दिया गया। यहां जाने की किसी को भी अब अनुमाती नहीं दी जा रही है। बताया गया है कि कल 21 जनवरी की सुबह से वहां रंगोली के माध्यम से अयोध्या के राम मंदिर की छवि के साथ भगवान श्री राम और हनुमान की छवि भी बनाई जाएगी। साथ ही वहां डी.जे.और बिजली की फिटिंग हो जाएगी।

आगामी 22 जनवरी को सवेरे से ही अयोध्या से सीधा प्रसारण और डी.जे.की धुन पर माहौल को भाक्तिमय कर दिया जाएगा। शाम को आतिशबाजी के साथ दीपदान से आम लोगों को रामभक्ति में विलीन कर दिया जाएगा। इस मौके पर सोनू बिष्ट, पंकज बिष्ट, विनोद कुमार, किशोर ढेला, भूपेंद्र बिष्ट, पान सिंह, रोहित, नीरज, सुनील, सूरज, सुंदर, अनिल ठाकुर, अमित साह, कंचन, सोनू, कुन्नू भोटिया, मोहित, दत्ति आदि लोगों ने सहयोग दिया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *