10 राज्यों में 37 सीटों के लिए, राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..


भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरने के लिए कराया जा रहा है, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है. कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होगा. चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी।
नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी. इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा. मतदान उसी दिन होगा और मतगणना भी 16 मार्च को ही की जाएगी।
यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए कराया जाएगा. राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और राज्यों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।
चुनाव कार्यक्रम
नोटिफिकेशन जारी होगा 26 फरवरी 2026 को।
नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 तय की गई है।
नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 को होगी।
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है।
मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
मतगणना 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होगी।
चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
किन राज्यों की सीटें खाली हुईं हैं
महाराष्ट्र: 7 सीटें
ओडिशा: 4 सीटें
तमिलनाडु: 6 सीटें
पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
असम: 3 सीटें
बिहार: 5 सीटें
छत्तीसगढ़: 2 सीटें
हिमाचल: 1
तेलंगाना: 2
हरियाणा: 2



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..