टाइगर की मदद से पकड़ा गया राजीव, बच्ची से दरिंदगी के बाद ब्लेड से की थी हत्या..


उत्तराखंड : ऊधमसिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में 16 सितंबर को नाबालिग से दुष्कर्म कर नृशंस हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एसएसपी मणिकान्त मिश्रा के निर्देश पर महज़ 12 घंटे में गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया।
ग्राम अमियावाला की किशोरी पशुओं के लिए गन्ने का छिलका लेने गई थी, जहां गांव का 20 वर्षीय राजीव उसे खेत में खींचकर ले गया, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर और धारदार ब्लेड से वार कर हत्या कर दी।
एसएसपी मणिकान्त मिश्रा ने घटना के बाद 10 टीमें गठित कीं। डॉग स्क्वॉड ‘टाइगर’ और फोरेंसिक टीम की मदद से सुराग मिले। आरोपी द्वारा “गन्ने के खेत से बच्चे के रोने” की झूठी अफ़वाह पुलिस के लिए अहम सुराग बनी।
वैज्ञानिक जांच और पूछताछ में राजीव ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर खून से सना ब्लेड और कपड़े बरामद हुए। आरोपी पर पहले भी आपराधिक मुकदमा दर्ज था।
इस घटना के बाद मृतका की माँ की तहरीर पर कोतवाली जसपुर में एफआईआर संख्या 405/25, धारा 103(1)/64(1) BNS व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने वारदात का संज्ञान लेते ही 10 पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश में दबिश दी। एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह और सीओ काशीपुर दीपक सिंह के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम, मोबाइल फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद यह खुलासा हो सका।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली