ज्वैलरी कारोबारी ने पत्नी और दो बेटो के साथ की खुदखुशी..क़र्ज़ से परेशान था परिवार…

जयपुर राजस्थान 19.09.2020 (GKM NEWS ) जयपुर से सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है जहा एक ही परिवार के 4 लोगो ने सामूहिक आत्महत्या कर ली.. खुदकुशी करने वालो में माता-पिता और दो बच्चे शामिल हैं.. मामला जयपुर के कानोता थाना इलाके के जामडोली का है. कहा जा रहा है परिवार क़र्ज़ से परेशान था.
पुलिस मौके पर पहुच कर मामले की जांच में जुटी गई है.. शुरूआती जाँच में पुलिस ने बताया कि माता-पिता और दो बच्चों ने की सामूहिक आत्महत्या की है. परिवार के इन सदस्यों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है. फ़िलहाल मौके पर कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, पुलिस ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है
पुलिस ने बताया कि चारो सदस्यों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है. उधर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. यह परिवार ज्वैलरी के कारोबार से जुड़ा हुआ था और पुलिस के मुताबिक बताया गया है कि ज्वैलरी का काम करने वाला यह परिवार कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था. इसके साथ ही ब्याज माफिया परिवार को प्रताड़ित कर रहा था.
यह परिवार कर्ज की वजह से परेशान चल रहा था क्योंकि ब्याज माफिया परिवार को प्रताड़ित कर रहा था. पुलिस ने फिलहाल ब्याज माफिया को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ चल रही है..





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..