राजस्थान : सुरक्षाकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंककर जेल से फरार हुए 16 कैदी. सभी इलाकें सील..


जोधपुर राजस्थान… जोधपुर में उस वक़्त हडकंप मच गया जब यहाँ कि फलोदी जेल से 16 कैदी फ़िल्मी अंदाज़ में सुरक्षाकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक कर जेल से फरार हो गए. यह खबर आग की तरह फ़ैल गई जिस के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया. खबर के मुताबिक जोधपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अनिल कायल ने इस घटना पर कहा कि कैदियों ने करीब रात के साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद अपने बैरकों में जाने के वक़्त सुरक्षा कर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल कर और वहा से फरार हो गए. यह सभी अपराधी हत्या और ड्रग्स की तस्करी को लेकर जेल में अपनी सजा काट रहे थे. अनिल कायल ने कहा घटना के बाद सभी इलाकों को सील कर दिया है और पुलिस के कई दल फरार कैदियों की तलाश में जुटे हुए हैं,घटना को गंभीरता लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल समेत चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही यह अपराधी पकड़ में आयेंगे.सभी इलाको में सर्च अभियान चल रहा है. पुलिस हर जाँच में सख्त नज़र बनाये हुए हैं..हालाँकि घटना सोमवार की बताई जा रही है..जो राजस्थान के जोधपुर की फलोदी जेल की है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे..
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन