Ad

कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी राजा एनकाउंटर में मारा गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कारोबारी गोपाल खेमका हत्‍याकांड का दूसरा आरोपी विकास उर्फ राजा पुलिस एनकाउंट में मारा गया है. इस हत्‍याकांड को अंजाम देने वाले शूटर उमेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं सोमवार बीती रात मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब विकास मारा गया है. बताया जा रहा है कि मौका-ए-वारदात पर उमेश के साथ विकास भी मौजूद था. जहां, उमेश की गिरफ्तारी हुई है, वहीं विकास के मारे जाने की खबर मिल रही है. इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने शूटर उमेश कुमार को पटना के मालसलामी इलाके से पकड़ा था. पुलिस ने गंगा किनारे से हथियार भी बरामद किए थे. उमेश अपने परिवारिक कारणों की वजह से जरूरतमंद था. उसने लगभग एक लाख रुपए के लिए इस घटना को अंजाम दिया था. एसटीएफ और पटना पुलिस ने गिरफ्तार शूटर उमेश कुमार की निशानदेही पर कोतवाली थाने से सटे उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की. फ्लैट नंबर 601 पर छापेमारी कार्रवाई की गई थी, जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

इससे पहले, इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने सोमवार को कहा था कि हर संभावित एंगल से हत्याकांड की जांच जारी है और पुलिस केस क्रैक करने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. एक-दो दिनों में पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा. उन्होंने कहा था कि पटना के बांकीपुर क्लब का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, लेकिन वहां सीसीटीवी का बैकअप उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार यानी 4 जुलाई देर रात पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित रामगुलाम चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. एसआईटी को इस मामले में जल्द से जल्द ठोस नतीजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की तमाम खुफिया इकाइयों को भी इस केस में एक्टिव कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *