राज कुमार बने सोशल मीडिया उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव


देहरादून :
सोशल मीडिया उत्तराखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस पार्टी के प्रति राज कुमार की सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें सोशल मीडिया उत्तराखण्ड कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
राज कुमार इससे पहले सोशल मीडिया उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत थे, जहाँ उनके कार्यकाल के दौरान कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों एवं विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया गया।
नियुक्ति के उपरांत राज कुमार ने कहा, “कांग्रेस की जनहित योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा उद्देश्य है।”
राज कुमार को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
शुभकामनाएँ देने वालों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, भाई सुमित हिर्देश, उपनेता प्रतिपक्ष भाई भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, विनोद कुमार पिन्नु, राधा आर्या, जया कर्नाटक एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी प्रमुख रूप से शामिल हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कॉलेज प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन