Ad

उत्तराखंड : आज इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज़_अलर्ट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। बारिश का येलो अलर्ट है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के भी चमकने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून की सुबह की शुरुआत गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के साथ हुई। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम दौर की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को राजधानी में मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहा।

सुबह से खिली चटक धूप के कारण गर्मी होने लगी लेकिन दिन के समय अचानक बूंदाबांदी हुई और कुछ ही देर में झमाझम बारिश हो गई है। बारिश के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। स्कूलों की छुट्टी के समय हुई अचानक बारिश के कारण बच्चों को भी परेशानी हुई और जगह-जगह यातायात भी प्रभावित हुआ।

वहीं मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे लगभग 5 घंटे तक बाधित रहा है। मातली के साथ ही जोशियाड़ा और कोटी वह बंगा रोड में नाले उफान पर आने से कई घरों में पानी घुस गया। इस आफत से डरे हुए लोगों ने पूरी रात जागकर काटी। नालों के उफान में आने के कारण कई घरों की सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *