

उत्तराखण्ड के नैनीताल में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए गौ प्रेमियों ने तल्लीताल डाँठ में एक सांकेतिक धरना दिया।

नैनीताल में तल्लीताल के पुराने बस स्टॉप में रविवार सवेरे एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। ये धरना, श्री संक्राचार्य परंपरा व पूज्य संत गोपाल मणि महाराज के सानिध्य में किया गया। बताया गया कि राष्ट्रभर में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आग्रह किया गया है।
इस धरने का आयोजन भारतीय गौ क्रांति मंच ने तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा के समीप किया। संस्था की सदस्य भावना रावत ने बताया कि वो लोग गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग कर रहे हैं और “गौ माता को अनुदान नहीं सम्मान की जरूरत है”। कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व सभासद पवन बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई, जबकि इस अवसर पर रश्मि शर्मा, गीता बवाड़ी, इंद्रा बिष्ट, बसंती पुजारी, कमला रावत, रजनी चौधरी, हीरा नयाल, पार्वती धामी, शीला, किरन बिष्ट, पूजा बिष्ट, विजय भट्ट, प्रीति बिष्ट समेत बड़ी संख्या में मात्र शक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस, IAS-PCS के ट्रांसफर _17 अधिकारियों को नई तैनाती..
उत्तराखंड _17 IPS के तबादले..कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती, नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी..
पहाड़ी उत्पादों की खुशबू और गीतों की मस्ती.. सरस मेले की स्टार नाइट में झूम उठा हल्द्वानी
संकल्प में होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन..
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर यूओयू में संगोष्ठी, डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका पर मंथन